Home Breaking अब गोवा और शिमला भूल जाइए, केवल ढाई घंटे में करिए Qatar...

अब गोवा और शिमला भूल जाइए, केवल ढाई घंटे में करिए Qatar की यात्रा- बेहद सस्ता है एयर टिकट

7

Fri, 24 Jan 2025: Fact Recorder

नई दिल्ली। Best Place in Qatar  कई लोग 5 से 10 दिन की छुट्टी होने पर गोवा या शिमला की ट्रिप प्लान कर लेते हैं। अगर हम आपको कम पैसों में विदेश की यात्रा करने वाली जगह के बारे में बताएं तो। जी हां आप कम बजट में कतर की यात्रा कर सकते हैं। नई दिल्ली से कतर आप केवल ढाई घंटे में पहुंच सकते हैं।

  • कम बजट में करिए कतर की यात्रा
  • नई दिल्ली से ढाई घंटे की है फ्लाइट
  • 5 दिन का ट्रिप कर सकते हैं प्लान

 अगर खाड़ी देशों की बात करें तो अभी तक घूमने के मामले में दुबई का ही नाम लिया जाता था। लेकिन अब कतर भी लोगों को काफी पसंद आ रहा है। लोग कतर घूमने के लिए हर महीने ट्रिप प्लान कर रहे हैं।

इतना भर ही नहीं पहले लोग वीकेंड पर गोवा जाते थे, लेकिन अब लोग कतर का रूख कर रहे हैं। इसकी वजह है दिल्ली से कतर के लिए सिर्फ 2 से ढाई घंटे की फ्लाइट और वहां का मौसम और इंफ्रास्ट्रक्चर। इस वजह से लोग अब कतर को अपने वीकेंड या होलिडे प्लान में शामिल करने लगे हैं।