Mon, 20 Jan 2025: Fact Recorder
Rape With Kathawachak In Jasrana: फर्रुखाबाद निवासी महिला कथावाचक के साथ ढाेलक बजाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर अपने घर पर दुष्कर्म किया। आरोपित ने अपने शादीशुदा होने की बात भी छिपाई।कथावाचक ने शादी करने को कहा तो वह मुकर गया। पीड़िता ने आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी लिखवाई थी। पुलिस ने उसे रविवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
फर्रुखाबाद की एक महिला कथावाचक के साथ ढोलक बजाने वाले युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने पहले खुद को अविवाहित बताया और फिर शादी से मुकर गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। आरोपित लगातार झूठ बोलता रहा।
- आरोपित गिरफ्तार अपने घर पर बुला कर किया कृत्य
- शादीशुदा होने की बात छिपाई
- तीन दिन पहले लिखवाई गई थी प्राथमिकी
शादी का झांसा देकर घर बुलाया
25 वर्षीय कथावाचक 19 दिसंबर को गांव सिरोला पाढ़म में कथा सुनाने आई थी। उनके साथ ढोलक बजाने का काम करने वाले नगला भाट निवासी सुनील यादव ने शादी का झांसा देकर उन्हें अपने घर बुला कर दुष्कर्म किया। आरोप है कि सुनील ने खुद को अविवाहित बताते हुए शादी का प्रस्ताव रखा था। जब वह उसके घर गईं तो केवल सुनील ही था।
बदनामी करने की दी धमकी
सुनील का कहना था कि वह उनसे शादी करेगा। बाद में वह शादी करने से मुकर गया। इस बारे में दबाव बनाने पर बदनाम करने की भी धमकी दी थी। बाद में पीड़िता को सुनील के शादीशुदा होने की जानकारी मिली। आरोपित ने उसके भाई को भी जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने तीन दिन पहले रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
आरोपित सुनील यादव
इंस्पेक्टर शेर सिंह ने बताया कि आरोपित को सुबह छह बजे खड़ीत नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया है। उसका कथावाचक से छह महीने से परिचय था।