Home Breaking गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगी मौसम विभाग की झांकी,...

गणतंत्र दिवस परेड में पहली बार शामिल होगी मौसम विभाग की झांकी, 150 वर्ष का सफर देख सकेंगे लोग

10

Wed, 22 Jan 202: Fact Recorder

Republic Day Parade नई दिल्ली।  गणतंत्र दिवस परेड 2025 में पहली बार मौसम विभाग की झांकी होगी। इसमें विभाग के 150 साल पूरे होने पर उसकी प्रमुख उपलब्धियों को दर्शाया जाएगा। झांकी में मौसम विभाग के मौजूदा अत्याधुनिक स्वरूप पर ज्यादा फोकस रहेगा। झांकी में देखने को मिलेगा कि 1875 में विभाग की शुरुआत से लेकर अब तक इसके सफर में कैसे और क्या बदलाव हुए हैं।

  • स्वर्णिम भारत : विरासत और विकास थीम पर 150 वर्ष का सफर होगा परिलक्षित
  • झांकी में दर्शाया जाएगा कि 1875 से लेकर अब तक इस सफर में कैसे क्या हुए बदलाव

 इस बार गणतंत्र दिवस परेड (Republic Day Parade 2025) में कर्तव्य पथ पर पहली बार मौसम विभाग की झांकी दिखेगी। केंद्रीय पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधीन मौसम विभाग की झांकी इससे पहले कभी भी परेड में शामिल नहीं हुई। झांकी में विभाग की कार्यप्रणाली ही नहीं बल्कि पूर्वानुमान करने और अलर्ट जारी करने के सिस्टम को भी प्रदर्शित किया जाएगा।