Thu, 16 Jan 2025: Fact Recorder
- दिल्ली में थार पलटने से दो दोस्तों की मौत।
- पराठा खाकर लौट रहे थे तीन दोस्त।
- यह घटना रात तीन बजे की बताई गई।
दिल्ली के बाहरी इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो युवकों की मौत हो गई। अलीपुर-मुरथल से पराठा खाकर लौट रहे युवकों की THAR बकोली में पलट गई। यह घटना देर रात तीन बजे की है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवक सोनीपत से विकासपुरी लौट रहे थे। जागरण लगातार इस खबर को अपडेट कर रहा है।
बाहरी दिल्ली में अलीपुर-मुरथल से पराठा खाकर लौट रहे युवकों की थार बकोली में पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है।
बताया गया कि युवक सोनीपत से विकासपुरी लौट रहे थे। घटना देर रात तीन बजे की है। मृतकों में एक युवक मध्य प्रदेश और एक विकासपुरी का रहने वाला था।