Thu, 16 Jan 2025 : Fact Recorder
- दिल्ली में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।
- पुलिस द्वारा पकड़ा गया बांग्लादेशी 10 साल पहले भारत आया था।
- चुनाव के बाद भी चलता रहेगा बांग्लादेशियों की धर पकड़ के लिए अभियान।
नई दिल्ली। किन्नर के वेश में अवैध रूप से दिल्ली में रह रहे बांग्लादेशी पुरुष को पश्चिमी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी 10 साल पहले भारत आया था।
डेढ़ महीने में हुई 19500 संदिग्ध बांग्लादेशियों की सूची तैयार
दिल्ली पुलिस ने एक बांग्लादेशी पुरुष को गिरफ्तार किया है जो 10 साल से अवैध रूप से किन्नर के वेश में रह रहा था। विधानसभा चुनाव के बाद भी बांग्लादेशियों को वापस भेजने का अभियान जारी रहेगा। अब तक 19500 संदिग्ध बांग्लादेशियों की सूची तैयार की जा चुकी है। आगे विस्तार से जानिए बांग्लादेशियों को लेकर और क्या अपडेट है।
राजधानी में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों की धर पकड़ और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजने का अभियान विधानसभा चुनाव के बाद भी चलता रहेगा। दिल्ली पुलिस को पहले जनवरी तक यह अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
वहीं, अब इसे कुछ महीने और ताजी मार्च तक चलाने को कहा गया है ताकि अधिक से अधिक बांग्लादेशियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके और उन्हें वापस बांग्लादेश भेजा जा सके।