प्रयागराज में कैबिनेट बैठक के बाद योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग गंगा में लगाई डुबकी, अलग अंदाज में आए नजर, देखिए

7

प्रयागराज।  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सभी 54 मंत्रियों के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां कैबिनेट बैठक में विकास से विज्ञान तक के बड़े फैसले लिए। इसके बाद आस्था का संदेश देते हुए पवित्र गंगा में डुबकी लगाई।

  • प्रयागराज महाकुंभ में अब तक 9 करोड़ लोग लगा चुके डुबकी
  • दूसरा शाही स्नान 29 जनवरी 2025 मौनी अमावस्या के दिन होगा
  • महाकुंभ में व्यवस्थाओं की देश-दुनिया में की जा रही तारीफ

उत्तर प्रदेश में जारी महाकुंभ के दौरान बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपनी पूरी कैबिनेट के साथ प्रयागराज पहुंचे। यहां पहले कैबिनेट की बैठक हुई। कई बड़े फैसले लिए गए।

बैठक के बाद खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसलों की जानकारी दी। इसके बाद सभी 54 मंत्री नाव पर सवार होकर त्रिवेणी पहुंचे और यहां गंगा में डुबकी लगाई। इस दौरान योगी आदित्यनाथ का अलग अंदाज देखने को मिला।