Mon, 20 Jan 2025: Fact Recorder
नई दिल्ली। Indian Railways : दिल्ली सहित उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर जारी है। कोहरे की मार से ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसके चलते कई ट्रेनों की रवानगी के समय में बदलाव किया गया है। दरभंगा हमसफर 5 घंटे की देरी से शाम सवा पांच बजे रवाना होगी।
कोहरे के कारण सोमवार को दैनिक यात्रियों की परेशानी बनी रही। सहारनपुर-पुरानी दिल्ली पैसेंजर, कुरुक्षेत्र-हजरत निजामुद्दीन पैसेंजर, मथुरा जंक्शन-गाजियाबाद ईएमयू, पानीपत-नई दिल्ली महिला विशेष ईएमयू सहित कई लोकल ट्रेनें आधे घंटे से एक घंटे तक देरी से चल रही है।
दिल्ली आने वाली लंबी दूरी की भी कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। देरी से गंतव्य पर पहुंचने के कारण कई ट्रेनों के प्रस्थान समय में बदलाव करना पड़ा है। दरभंगा हमसफर दोपहर 12.15 बजे की जगह पांच घंटे के देरी से शाम सवा पांच बजे रवाना होगी। हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस दो घंटे की देरी से चलेगी।
.jpg)
ट्रेन देरी
- दरभंगा-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस नौ घंटे
- बरौनी-नई दिल्ली हमसफर एक्सप्रेस पौने सात घंटे
- बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस दो घंटे
- रीवा-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
- दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस चार घंटे
- बेंगलुरु-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस सवा चार घंटे
- मिराज-हजरत निजामुद्दीन दर्शन एक्सप्रेस तीन घंटे
- कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस सवा छह घंटे
- भिवानी-प्रयागराज कालिंदी एक्सप्रेस 12.15 घंटे
- प्रयागराज-भिवानी कालिंदी एक्सप्रेस सवा सात घंटे
- आजमगढ़-पुरानी दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस सवा चार घंटे
- प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे
- जयनगर-फिरोजपुर हमसफर एक्सप्रेस सवा पांच घंटे
- जम्मूतवी-धनबाद गरीब रथ एक्सप्रेस सवा तीन घंटे
विजिबिलिटी में सुधार बरकरार, तापमान 11.4 डिग्री
कड़ाके की ठंड के बीच सोमवार को भी कहीं मध्यम तो कहीं घना कोहरा देखने को मिला। लेकिन हवाओं के कारण दृश्यता में सुधार भी बना रहा। सुबह साढ़े सात बजे आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का न्यूनतम स्तर 500 मीटर दर्ज किया गया।