हिसार के होटल में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, 4 थाईलैंड और एक नाइजीरयन महिला भी थी शामिल

18

Wed, 15 Jan 2025: Fact Recorder

  • हिसार में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा
  • बोगस ग्राहक की मदद से पुलिस ने किया पर्दाफाश
  • 4 थाईलैंड और एक नाइजीरयन महिला के भी शामिल होने की जानकारी

हिसार। हरियाणा के हिसार जिले में एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है। रेड स्क्वेयर मार्केट में एक सिनेमा के नजदीक द रेडवुड होटल में देह व्यापार करवाया जा रहा था। पुलिस ने होटल संचालक राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस सेक्स रैकेट में चार थाईलैंड और एक नाइजीरयन महिला भी शामिल बताई जा रही है।

हरियाणा के हिसार जिले में एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का खुलासा हुआ है। दरअसल, हिसार के रेड स्क्वेयर मार्केट में एक सिनेमा के नजदीक द रेडवुड होटल में देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का धंधा करवाया जा रहा था।

इस मामले आरोपित होटल संचालक राजकुमार को पुलिस ने रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपित की दिल्ली में एक महिला से जान पहचान हुई थी। इसके बाद आरोपित ने वहां पर अपने संपर्क बनाकर चार थाईलैंड और एक नाइजीरयन महिला को हिसार स्थित अपने होटल पर लेकर आया था। आरोपित ने इनकी मदद से अपने होटल में देह व्यापार का धंधा शुरू करवा दिया।